इंदौर: लगातार हो रही बारिश से यशवंत सागर तालाब लबालब हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार सुबह तालाब के छह गेट खोल दिए। पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक तालाब का जलस्तर खतरे की सीमा तक पहुँच गया था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। यशवंत सागर इंदौर की जल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है, ऐसे में इसका भरना शहर के लिए राहत की खबर भी है।
