26 जून को जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

सीधी।मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सीधी द्वारा 26 जून 2026 को जिला चिकित्सालय सीधी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। “एक दान, जीवन के लिए” थीम पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शासकीय कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों तक के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। साथ ही रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रक्तदान से सामाजिक दायित्व की भावना मजबूत होती है और जरूरत पड़ने पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जून को जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। “आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाएं”, क्योंकि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बन सकता है।

Next Post

सुदृढ़ सैन्य तैयारी के लिए तकनीकी चुस्ती, रणनीतिक दूरदृष्टि और संस्थागत नवाचार जरूरी: राजनाथ

Sat Jun 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वैश्विक व्यवस्था की अनिश्चितताओं के बीच सुदृढ़ सैन्य तैयारी बनाए रखने के लिए तकनीकी चुस्ती, रणनीतिक दूरदृष्टि और संस्थागत नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री सिंह ने शनिवार को मेघालय के शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय […]

You May Like