खाचरौद के चापाखेड़ा से लापता प्रेमी युगल की उज्जैन में मिली लाश 

उज्जैन। इंदौर रोड तपोभूमि-चंदेसरी के बीच शिप्रा किनारे ब्रिज के नीचे युवक-युवती की लाश बुधवार सुबह कुछ लोगों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक-युवती खाचरौद के ग्राम चापाखेड़ा में रहने वाले प्रेमी युगल होना सामने आए। दोनों की गुमशुदगी खाचरोद में दर्ज थी।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि सुबह देवास बदनावर बायपास मार्ग पर शिप्रा नदी किनारे ब्रिज के नीचे युवक-युवती की लाश पड़ी होने की सूचना कुछ लोगों द्वारा दी गई थी। मौके पर नानाखेड़ा के साथ नागझरी थाना पुलिस पहुंची थी। जांच में घटनास्थल नानाखेड़ा का होना सामने आया। विवेचना शुरू करने पर ब्रिज के ऊपर बाइक खड़ी मिली। जिसका नंबर एमपी 13 झेड पी 3748 था। जिसकी डिक्की में जहरीला पदार्थ रखा था। ब्रिज के नीचे से दोनों के शव बरामद किए गए वहां भी जहरीला पदार्थ मिलना सामने आया। प्रथम दृष्टि में मामला प्रेम प्रसंग का साबित हो रहा था। बाइक नंबर से दोनों की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। कुछ देर में ही सामने आया कि दोनों खाचरौद के ग्राम चापाखेड़ा के रहने वाले हैं। युवक का नाम अर्जुन पिता कचरूलाल बोड़ाना 21 साल और युवती 16 वर्षीय किशोरी है। खाचरौद पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों के परिजनों ने मंगलवार देर शाम उनके लापता होने की शिकायत की थी। नाबालिग किशोरी के मामले में अपहरण और युवक के मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों के शव मिलने की सूचना दी गई।

दोपहर में खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे, थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया, एसआई सुधीर शर्मा दोनों के परिजनों को लेकर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान सामने आया कि दोनों के घर एक ही गांव में कुछ दूरी पर आमने-सामने है। मंगलवार दोपहर दोनों लापता हुए थे। देर शाम परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसआई कलेश के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। दोनों की बॉडी खाचरोद ले जा गई है। प्रारंभिक जांच में ब्रिज से कूदने पर सिर और शरीर में चोट लगने से मौत होना सामने आया है।

Next Post

प्रशासन अमले के साथ पहुंचा और रेलवे कॉलोनी में अवैध मजार हटाई

Wed Jan 21 , 2026
रतलाम। शहर के लक्ष्मणपुर के समीप रेलवे कॉलोनी क्षैत्र में प्रशासन की टीम ने आज सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थल (मजार) को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और रेलवे का बल मौजूद रहा। स्थानीय रहवासियों अवैध मज़ार की लगातार […]

You May Like