सेल्फी प्वाइंट पर हथियार के साथ बैठे युवक गिरफ्तार

ग्वालियर:भितरवार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सुजावल जग्गा और एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध मनीष यादव और एसडीओपी भितरवार गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार सुधीर सिंह कुशवाह और थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा ने टीम गठित की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खेड़ापति मंदिर रोड पर पार्वती नदी किनारे सेल्फी प्वाइंट पर दो युवक अवैध हथियार लेकर बैठे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीरज परिहार पुत्र वीरेन्द्र सिंह परिहार (19), निवासी गधौटा, थाना बेलगढ़ा, ग्वालियर और गोलू परिहार पुत्र कमलेश परिहार (19), निवासी पपरेडू, थाना करैरा, जिला शिवपुरी बताए।तलाशी में नीरज के पास से एक देशी पिस्टल और गोलू के पास से एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना भितरवार में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Next Post

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने दोस्त इमरान खान की जेल की स्थिति पर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान भावुक होकर रो पड़े

Sat Aug 29 , 2026
लाहौर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद अपने पूर्व कप्तान इमरान खान की वर्तमान स्थिति को लेकर एक इंटरव्यू में बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इमरान का बचाव करते हुए कहा कि वह कोई भ्रष्ट व्यक्ति नहीं हैं और सवाल उठाया कि क्या जेल से बाहर आकर […]

You May Like