भारत-वियतनाम तटरक्षक बलों का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग होप-टैक’ चेन्नई तट पर संपन्न

नई दिल्ली। क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और वियतनाम तटरक्षक बल (VCG) का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग होप-टैक’ का दूसरा संस्करण शुक्रवार को चेन्नई तट के पास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के आठ जहाज और छह विमान तथा वियतनाम तटरक्षक बल के जहाज CSB 8002 ने हिस्सा लिया। इसका संयुक्त पर्यवेक्षण भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक और वियतनाम तटरक्षक बल के वाइस कमांडेंट ने किया।

अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के तटरक्षक बलों के बीच सामरिक तालमेल बढ़ाने और समुद्र में खोज एवं बचाव अभियानों को अधिक प्रभावी बनाना था। उच्च तीव्रता वाले अभ्यास के दौरान दोनों बलों ने आपातकालीन प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने और समुद्र में निर्बाध समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया।

अभ्यास के सफल आयोजन को भारत-वियतनाम के बीच समुद्री सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने, परिचालन अनुभव साझा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

Next Post

भूमका घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

Fri Aug 28 , 2026
छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमका घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक के अंदर फंस गए थे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का कांच […]

You May Like

मनोरंजन