भूमका घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमका घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक के अंदर फंस गए थे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का कांच तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार कंटेनर छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की ओर जा रहा था इसी दौरान भूमका घाटी में अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है जबकि कंडक्टर भी घायल हुआ है दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर वाहन के अंदर फंस गए थे मौके पर मौजूद राहगीरों ने बिना देर किए कंटेनर का कांच तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है।

Next Post

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या 500 के पार

Fri Aug 28 , 2026
काठमांडू, 28 अगस्त (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में गत 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गयी है जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश और बाढ़ से बचे लोगों की सहायता के राहत एवं बचाव अभियान […]

You May Like

मनोरंजन