रौद्रनाम नवसंवत्सर स्वागत महोत्सव की रंगारंग शुरुआत, 19 मार्च को जलविहार में समारोह

ग्वालियर: गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 के अंतर्गत नगर में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 – 19 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। दीनदयाल नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला महाविद्यालय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुड़ी पड़वा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 -19 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन सायं 6 बजे से लोकगीत, भरत नाट्यम, बालिकाओं द्वारा नृत्य, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय संगीत आदि आयोजित किए जा रहे हैं।इसके साथ ही 18 मार्च को पूर्व संध्या पर वर्तमान कालयुक्तनाम संवत्सर 2082 विदाई समारोह सायं 6 बजे से जलविहार पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर ध्येय गीत, संगीत सरिता श्री रंग शास्त्रीय वादन डॉ. सुनील पावगी (हवाईन) नृत्य शास्त्रीय नृत्य सुश्री हेमा वाघमोडे, हुबली (भरतनाट्यम) शालिनी खरे जबलपुर (कत्थक) आदि द्वारा कार्यक्रम किए जाएगें। मुख्य कार्यक्रम गुड़ी पड़वा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 स्वागत महोत्सव 19 मार्च को जलविहार पर होगा।

Next Post

बेगमगंज में गर्मी की शुरुआत के साथ गहराया जल संकट, कई वार्डों में सप्लाई ठप

Tue Mar 17 , 2026
बेगमगंज: गर्मी के दस्तक देते ही नगर में जल संकट गहरा गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा समय पर जल सप्लाई की व्यवस्थित ढंग से व्यवस्था नहीं किए जाने से अभी आधे नगर को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। वही वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में 2 […]

You May Like