गैस पाइपलाइन के नाम पर खोदी सड़के, महीनों बाद भी नहीं भरे गड्ढे

सिंगरौली : नगर निगम क्षेत्र में घरेलू गैस पाइपलाइन कनेक्शन के नाम पर सड़कों की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन तीन-चार महीने बीत जाने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा गया है। जिससे आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गनियारी मुख्य बस्ती, विश्वकर्मा मोहल्ला, बलियरी, ताली, बिलौंजी, चन्द्रमा टोला, कंचनी, शांति मोहल्ला सहित सैकड़ों इलाकों में पाइपलाइन गैस का कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन सड़कों की मरम्मत अधर में लटकी हुई है।

जगह-जगह खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन बाइक सवार इन गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गड्ढों को नहीं भरा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता इस लापरवाही का खामियाजा भुगतती रहेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी।

Next Post

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल का कोलकाता में बड़ा प्रमोशन, 14 मई को

Mon May 11 , 2026
मुंबई, 11 मई (वार्ता) संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का बड़ा प्रमोशन कोलकाता में 14 मई को होगा। आखिरी सवाल में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। अपनी दमदार घोषणा और साहसपूर्ण टीज़र के बाद से ही इस प्रोजेक्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के टीज़र ने […]

You May Like