तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक समेत दो घायल

सिंगरौली, सरई थाना सरई क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय गन्नई के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत बाइक पर सवार यात्री के सिर में चोटें आई हैं। दोनों घायल जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा-अतरवा निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायता पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

मैकेनिक जोन में उपद्रव, तोडफ़ोड़, 4 घायल, थाने का घेराव, 8 पर एफआईआर दर्ज

Sat Sep 5 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत मैकेनिक जोन में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी बल्कि दुकानदारों समेत कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें चार लोग घायल हो गए जिसके विरोध में कांग्रेसियों के साथ अक्रोशितजनों ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठकर कार्रवाई की […]

You May Like