
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत मैकेनिक जोन में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी बल्कि दुकानदारों समेत कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें चार लोग घायल हो गए जिसके विरोध में कांग्रेसियों के साथ अक्रोशितजनों ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक अधारताल मैकेनिकल जोन केनरा बैंक के सामने शनिवार दोपहर दो बजे मुकेश रजक, हेमराज उपाध्याय, मोनू नामदेव, मुकेश कोरी, संदीप चक्रवर्ती, इमरत बघेल, गुरू ठाकुर, रिंकी शुक्ला एवं अन्य लाठी डंडे लेकर पहुंचे। इसके बाद दुकानों में तोडफोड़ कर दी। साथ ही दुकानदारों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे मोह. फैजान, मोह. वसीम, मोह. अयान अंसारी एवं अन्यके साथ हाथ घूसों, लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे सभी को चोटें आ गई। इसके अलावा सभी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अचानक हुई तोडफ़ोड़, हमले से आक्रोश भडक़ गया। जिसके बाद मैकेनिकल जोन के दुकानदारों, कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। मामले की जानकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पूर्व पार्षद ताहिर अली को लगी। जिसके बाद आक्रोशिजनों ने अधारताल थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
