महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ओंकारेश्वर में हुई कार्यशाला       

खंडवा। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में ओंकारेश्वर के शिवकोठी अतिथि भवन में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर डेस्टिनेशन लेवल कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पर्यटन, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न प्रशिक्षणों की लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। व्हीलचेयर प्रशिक्षण, ई-रिक्शा संचालन, सिलाई, मूर्ति कला और मेहंदी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने बताया कि वे अब आत्मविश्वास के साथ रोजगार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि थोड़े से सहयोग से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने महिलाओं को एआई और नई तकनीक की जानकारी लेकर निरंतर खुद को अपडेट करने की सलाह दी। स्टोरी टेलर मनीषा और फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट शुभा ने मंत्री को ओंकारेश्वर का भ्रमण भी कराया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की सेवाओं की जानकारी दी गई और टोल फ्री नंबर साझा कर शुभकामनाएं दी गईं।

Next Post

साइबर ठगी:शाजापुर पुलिस की कामयाबी, 28 लाख रुपये लौटाने की प्रक्रिया शुरू

Thu Jun 19 , 2025
शाजापुर। साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे.ये ठग कभी खुद को साइबर क्राइम अधिकारी तो कभी प्रशासनिक अधिकारी बताकर मासूम लोगों को पलभर में लाखों की चपत लगा देते थे. ऑनलाईन ठगी के बाद जब पीड़ित अपने बैंक खाते खाली देखते, तब उन्हें […]

You May Like