28 लाख कीमत के 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

भिण्ड। देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल ने प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से 28 लाख कीमत का 138 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

मुखबिर से प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड में दो तस्करों को गांजा सप्लाई करने के संबंध में सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर दविश देकर दो आरोपियों को गांजे से भरे चार बोरा सहित पकड़ा है, आरोपियों से चारों बोरियों में रखे एक-एक किलो के कुल 138 पैकेट वजन 138 किलो कीमत 28 लाख रुपए के जब्त कर थाना देहात में एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त अपराध के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांजा तस्करी करना बताया गया। अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा आरोपियों से गांजा लाने के स्त्रोतों को ज्ञात किया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि आरोपी माल उड़ीसा से लेकर आते थे, विक्रय करने हेतु आरोपियों ने एक मकान कुम्हरौआ में किराये पर ले रखा था, जहां पर पूरा माल रखते थे और वहीं से माल सप्लाई किया जाता था। पूर्व में भी इनके द्वारा गांजा लाकर इसी मकान से सप्लाई किया जा चुका है, इस बार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिल गई, जिसके कारण इतने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय पेश कर पीआर पर लेकर उनसे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ खरीदने वाले एवं बैचने वालों को भी आरोपी बनाया गया है तथा पूछताछ में बताए गए व्यक्तियों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

Next Post

दतिया आए मंत्री सारंग पण्डोखर महोत्सव में शामिल हुए, भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

Sat Apr 18 , 2026
दतिया। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। इस दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन और पण्डोखर धाम महोत्सव में शामिल होने के बाद भारी भीड़ के कारण जाम लग गया और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम समाप्त […]

You May Like