दतिया आए मंत्री सारंग पण्डोखर महोत्सव में शामिल हुए, भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

दतिया। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। इस दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन और पण्डोखर धाम महोत्सव में शामिल होने के बाद भारी भीड़ के कारण जाम लग गया और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद धाम के मुख्य मार्ग पर भारी जाम लग गया। भीड़ अधिक होने और वीआईपी मूवमेंट के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम हटाने के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

*पुलिस ने बल प्रयोग किया*

भांडेर एसडीओपी पीसी यादव ने बताया कि भीड़ और वीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात सुचारू करने के लिए बल प्रयोग किया गया। कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ और वीआईपी दौरे के बीच व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी।

दतिया पहुंचने के बाद मंत्री सीधे विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगुलामुखी के विशेष दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

चोरों ने अलमारी काट कर पार किए 4.50 लाख नगद और जेवर

Sat Apr 18 , 2026
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत लकड़गंज में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर न केवल ताले तोड़े, बल्कि कटर से अलमारी को काटकर उसमें रखे साढ़े चार लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के कीमती जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार, लकड़गंज निवासी जावेद […]

You May Like