राष्ट्रीय राजधानी को उच्च विकास नतीजे देंगे : गुप्ता

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रात- दिन काम करके राष्ट्रीय राजधानी को उच्च विकास नतीजे देगी।

नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा, संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश के प्रांगण में आयोजित माता की चौकी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, ग्रेटर कैलाश विधायक शिखा राय शामिल हुयीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और सभा अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा आदि ने श्रीमती गुप्ता और श्री सचदेवा स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, भूपेंद्र गोठवाल, के.सी. तनेजा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को नवरात्रि और आगामी रामनवमी की बधाई दी और कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार सनातन धर्म के सम्मान और दिल्ली के विकास उत्थान को समर्पित है। उन्होंने कहा,“हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रात- दिन काम करके दिल्ली को उच्च विकास और रखरखाव देगी।”

वहीं, श्री सचदेवा ने कहा,“हमारी सरकार एवं संगठन दिल्ली वालों की हर छोटी बड़ी जरूरत को समर्पित है और हम 2027 तक दिल्ली की पावन पायनी यमुना जी के घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनायेंगे।”

Next Post

इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज से बड़ा झटका, बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप से बाहर

Wed Apr 2 , 2025
लंदन, (वार्ता) भारत बनाम इंग्लैड के साथ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण डरहम के काउंटी चैंपियनशिप से बाहर हो गये है। वह हालांकि हैमस्ट्रिंग सर्जरी से उबर रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार मुख्य कोच […]

You May Like