खाते से 35,000 पार

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्तिनगर निवासी रोहणी प्रसाद शर्मा (42) के यूनियन बैंक खाते से 35,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि मोहम्मद मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से यह रकम निकाली है। गोहलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

चाकू के दम पर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत चाकू के दम पर लूट एवं झपटमारी करने वाले 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से छीने हुये 2 मोबाईल, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त किया गया।पकड़े गए आरोपियों में कुनाल कोल पिता भग्गू कोल 19 वर्ष , […]

You May Like