महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई

पिपलियामण्डी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि राजपूत समाज संगठन इकाई पिपलिया ने युवा कार्यकारिणी के तत्वावधान में मनाई। संगठन के संरक्षक भारतसिंह सोनगरा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मुगलों के विरुद्ध संघर्ष कर मातृभूमि की रक्षा की, इसी कारण आज भी उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इकाई अध्यक्ष शिवराजसिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन समाज के युवाओं को संगठित रहकर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। तहसील राजपूत समाज संगठन सचिव जितेंद्रसिंह सोनगरा, प्रचार सचिव तेजपालसिंह सिसौदिया, नगर इकाई कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह झाला, सचिव राजेंद्रसिंह झाला, उपाध्यक्ष प्रशांतसिंह चौहान, विजयसिंह राठौर, संजयसिंह परिहार, गोविंदसिंह सोनगरा, अजयसिंह पड़िहार आदि मौजूद रहे।

Next Post

बेकाबू हाईवा पलटा, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Tue Jan 20 , 2026
सीधी। शहर के बीच बाजार गांधी चौराहे में आज मंगलवार भोर करीब 3 बजे रेत से लोग एक बेकाबू हाईवा के पलटने से खलासी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू हाईवा की चपेट में आने से डिवाइडर की ग्रिल भी टूट गई। गनीमत […]

You May Like