जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत चाकू के दम पर लूट एवं झपटमारी करने वाले 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से छीने हुये 2 मोबाईल, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त किया गया।पकड़े गए आरोपियों में कुनाल कोल पिता भग्गू कोल 19 वर्ष , छोटू उर्फ अभिषेक पिता सुदर्शन चौधरी 22 वर्ष दोनों निवासी महाराजपुर , तुषार रजक पिता लीलाधर रजक 25 वर्ष निवासी बस्ती नंबर 2 अमखेरा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फरार आरोपी प्रिंस कोल की तलाश जारी है । उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी कुनाल अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध लूट, अवैध वसूली, मारपीट, के 5 अपराध दर्ज है।
Next Post
स्वयं की छत का सपना अधूरा
Fri Jul 24 , 2026
उज्जैन: एक छोटा सा घर हो अपना, ये सबसे बड़ा सपना हर गरीब परिवार का होता है, नीलगंगा क्षेत्र की मंछामन कॉलोनी के 281 हितग्राहियों के लिए ऐसे आशियाने की उम्मीद पिछले नौ वर्षों से अधूरी है.वर्ष 2017 में शुरू हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंछामन मल्टी का निर्माण […]

You May Like
-
6 months ago
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: धामी