
नवभारत दमोह
दमोह। पुलिस अधीक्षक व अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना गैसाबाद के अपराध क्र. 209/24 धारा 331(4),305 बीएनएस की कार्यवाही गयी. जिसमें घटनास्थल ग्राम हिनोता कला, प्रार्थी देवशंकर पाठक पिता स्व. दुर्गा प्रसाद पाठक के मकान में अज्ञात लोगों द्वारा 16500 रूपये की चोरी की गई थी, जो विवेचना में अज्ञात आरोपित गण का पता तलाश की गई. आरोपित ब्रजेश प्रजापति, पुन्नू प्रजापति दोनों निवासी ग्राम हिनोता कला व पूरन अहिरवार ग्राम खुरई आरोपित पुन्नू प्रजापति से नगद 6900 रुपये की बरामद किये गए. कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि प्रीति पाण्डे,सउनि गोदन सिंह, प्रआर 370 राधेश्याम परिहार, आर.467 खेमराज, आरक्षक 764 भूपेन्द्र, आर.523 उमेश, आर 607 संदीप का सराहनीय कार्य रहा.बताया गया कि आरोपित ब्रजेश व पुन्नू रैकी करते थे, ये दोनों आंशिक रूप से अंधे हैं इन्हें 20 प्रतिशत दिखता है,पूरन अहिरवार इन दोनों अंधों की मदद से चोरी किया करता था, जिससे किसी को भी शक न हो.
