शिवपुरी:आज शुक्रवार की दोपहर शिवपुरी जिले के थाना पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में मनोज सगर पुत्र भागचंद सगर के मकान पर आसमान से एयरफोर्स के जेट से कोई भारी धातु की वस्तु गिरी जिससे बाहर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए।
घर में चार सदस्य थे, सभी सुरक्षित हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची गई है। ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से भी संपर्क साधा गया है
