दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का उत्सव बना कलरव सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल। रोटरी क्लब भोपाल मिडटाउन द्वारा आज रवीन्द्र भवन स्थित सभागार में दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम कलरव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह एवं एकल नृत्य-गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलरव ऐसा मंच है, जहां दिव्यांग बच्चे अपनी कला और हुनर को समाज के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करते हैं। इस वर्ष भोपाल सहित आसपास के करीब 20 विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। रोटरी क्लब ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मैडल और उपहार देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ा। आयोजन को मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि एसईजीई ग्रुप के एमडी संजीव अग्रवाल ने इसे सकारात्मक सामाजिक पहल बताया। क्लब अध्यक्ष हेम सिंह गुर्जर, सचिव रश्मि गुर्जर व इवेंट चेयरमैन संजय निगम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल समावेशिता और समान अवसर की भावना को मजबूत करती है।

Next Post

भेल का ओएफएस खुदरा निवेशकों को लुभाने में रहा विफल

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) खुदरा निवेशकों को लुभाने में विफल रहा और उसे महज 95.04 प्रतिशत प्रतिसाद मिला। ओएफएस के दूसरे दिन गुरुवार को खुदरा निवेशकों के लिए कुल 1,74,10,318 शेयर उपलब्ध थे जबकि सिर्फ 1,65,45,957 के लिए ही […]

You May Like