हिज्जबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर 20 हमले करने का किया दावा

बेरूत, 12 मई (वार्ता) लेबनानी ग्रुप हिज्जबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर 20 हमले करने का दावा किया है। समूह ने कहा कि ये हमले ‘लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में’ और इजरायली सेना द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब में किए गए, जिसमें दक्षिणी लेबनान में आम लोगों पर हमले और घरों को नुकसान पहुंचाना शामिल है।हिज्जबुल्ला ने दावा किया कि इन सैन्य अभियानों में तैबेह, टायर हरफा, एल बियादा, नकौरा, रशाफ, देर सेरयान, अदाइसेह और सरबिन सहित कई इलाकों में इजराइली सैनिकों और फौजी साजो-सामान के जमावड़े को निशाना बनाया गया।

बयान के अनुसार हमलों में स्ट्राइक ड्रोन, आर्टिलरी और मिसाइलें शामिल थीं और इसके परिणामस्वरूप मर्कवा टैंक, डी9 इंजीनियरिंग गाड़ियां और हमर गाड़ियां सहित इजराइली सैन्य संपत्ति नष्ट हो गए। ग्रुप ने यह भी कहा कि उसने टायर हरफा शहर के पास एक इजरायली ड्रोन को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से मार गिराया।इजरायली सेना ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

.....

Next Post

नीट रद्द होने के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, न्यायिक जांच की मांग; पुतला दहन

Tue May 12 , 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रद्द होने और कथित पेपर लीक के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अध्यक्ष प्रदीप जोशी के पुतले दहन कर अपना विरोध […]

You May Like