बीओबी ने महिला एनआरआई के लिए लॉन्च किया बचत खाता

कोलकाता, (वार्ता) बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने पहली बार सार्वजनिक क्षेत्र में विशेष रूप से अप्रवासी भारतीय महिलाओं के लिए ‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ’ बचत खाता लॉन्च किया है, जिसे उनकी वैश्विक आकांक्षाओं और विशिष्ट बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा बैंक ने अपने प्रमुख एनआरआई उत्पाद ‘बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ’ बचत खातों को भी नए स्वरूप में पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के लिए सुविधाओं और लाभों को उन्नत किया गया है।

‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ’ बचत खाता कई अनूठे लाभों के साथ पेश किया गया है, जिनमें ऑटो स्वीप सुविधा, जिससे ग्राहकों को अधिक ब्याज अर्जित करने का अवसर मिलेगा, रियायती होम और ऑटो लोन दरें, कम प्रोसेसिंग शुल्क, लॉकर किराए पर 100 प्रतिशत छूट, कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड के साथ मुफ्त घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस और निःशुल्क व्यक्तिगत एवं हवाई दुर्घटना बीमा शामिल हैं। यह सुविधा प्रदान करने वाला बैंक ऑफ बड़ौदा पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक बीना वहीद ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा एक अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में अपने एनआरआई ग्राहकों की आकांक्षाओं को समझता है। यह विशेष बचत खाता वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती जरूरतों को पहचानते हुए उन्हें प्रीमियम बैंकिंग विशेषाधिकार और सुविधाएं प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, बैंक ऑफ बड़ौदा महिलाओं की वैश्विक यात्रा में उनके भरोसेमंद बैंकिंग भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल महिला एनआरआई ग्राहकों को सशक्त बनाने और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को सहज एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Next Post

एलआईसी दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत बीमा ब्रांड

Sat Mar 8 , 2025
मुंबई (वार्ता) सरकारी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को दुनिया के सबसे मजबूत बीमा ब्रांडों में तीसरा स्थान मिला है, जिसने 100 में से 88 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर हासिल किया है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड स्थित पीजेडयू ने 94.4 के बीएसआई […]

You May Like