नर्मदापुरम। 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबंध समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का होनहार छात्र एनसीसी केडिट्स केशव श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप अमरकंटक में भोपाल ग्रुप का जूनियर डिविजन का प्रतिनिधित्व किया। कैंप 1 जून से 8 जून तक चला। केशव सिटी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल वीरेंद्र श्रीवास्तव के सुपुत्र है। स्टेशन पर 13 एम. पी से हवलदार अजीत कुमार उपस्थिति रहे।।केशव ने कैंप में हर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें बॉलीबॉल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमाणपत्र, मेडल प्राप्त किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सेकंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैकिंग कैंप के माध्यम से केडिट्स को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और साहसिक गतिविधियों का अनुभव मिलता है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं मजबूत होती हैं। इस बर्ष हमारी संस्था के तीन एनसीसी केडिट्स का राष्ट्रीय स्तर के ट्रैकिंग कैंप के लिए सिलेक्शन हुआ अभी क्रमशः दो कैंप ओर है जिसमें से 09 से 16 जून में एनसीसी केडिट्स निहाल अहिरवार और 17 से 24 जून में एनसीसी केडिट्स वत्सल पांडे शामिल होंगे।
राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप: केशव ने भोपाल ग्रुप का किया नेतृत्व, वॉलीबॉल में प्रथम स्थान
