नरसिम्हा राव की जयंती पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि

नरसिम्हा राव की जयंती पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 104 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे ने कहा,“हम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी सरकार की दूरगामी आर्थिक उदारीकरण नीतियों ने अभूतपूर्व राष्ट्रीय विकास के युग को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ये सुधार मध्यम वर्ग के उत्थान और विस्तार में महत्वपूर्ण थे जिसने अधिक मजबूत और लचीले भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री राव के कार्यकाल में भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति हुई और विदेश नीति के स्तर पर कई दूरदर्शी प्रयासों की शुरुआत भी हुई, जिनमें सबसे उल्लेखनीय ‘लुक ईस्ट’ नीति थी। राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,“पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर याद करते हैं-एक दूरदर्शी नेता जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर स्थापित किया। उनके साहसिक सुधार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

Next Post

कांग्रेस को देश में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं: भाजपा

Sat Jun 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका में भारत के मानचित्र को गलत ढंग से चित्रित करने और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के हिस्सों काे पाकिस्तान तथा चीन का भाग दर्शाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है […]

You May Like