
भोपाल। राजधानी में चोरों का आतंक नहीं रुक रहा. शातिर चोरों को पुलिस का भय भी नहीं है. नीलबड़ में पुलिस चौकी से महज 500 मी. की दूरी पर संचालित रेस्टोरेंट में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के अनुसार नीलबड़ हाईवे पर संचालित बहादुर रेस्टोरेंट पर बीती रात को चोरों ने धावा बोला. शातिर चोरों ने रेस्टोरेंट का ताला काट कर आटे की बोरियां, लॉकर में रखी नगदी सहित जरूरी समान लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. रेस्टोरेंट संचालक ने चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक चोरों का कोई सुराख नहीं लग पाया है.
