डेयरी का ताला काट कर चोरी: भगवान की मूर्ति भी ले गया चोर 

भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने कृष्णा डेयरी में चोरी के मामले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. बदमाश ने दुकान में लगे तालों को काट कर चोरी की. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. शातिर को चोर के तलाश में पुलिस जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 नंबर क्षेत्र में कृष्णा डेयरी संचालित है. बीती रात को शातिर चोर ने 50 किलो घी, एलपीटी सिलेंडर सहित महंगे सामानों की चोरी की. सीसीटीवी फुटेज में एक ही बदमाश शटर के अंदर जाता हुआ नजर आया है. दुकान के कर्मचारियों ने यह भी जानकारी दी कि बदमाश ने दुकान में चांदी की मूर्ति में विराजित भगवान कृष्ण को भी अपने साथ ले गया. फुटेज में दिख रहा बदमाश नकाब पहन कर डेयरी के अंदर प्रवेश करता नजर आ रहा है. इस दौरान वह सामानों को बारी-बारी से बाहर लाता दिख रहा है. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Next Post

5 वर्षों में 1217 बच्चों को परिवार से मिलवाया, जीआरपी बनी प्लेटफॉर्म पर सतर्कता की नज़ीर

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर. रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और जनसेवा में जीआरपी इंदौर ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समर्पण का परिचय दिया है. पिछले पांच वर्षों में जीआरपी ने 1217 असंरक्षित बालक-बालिकाओं को रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और परिसरों से रेस्क्यू कर उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाया. रेल एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने […]

You May Like