दिल्ली, यूपी समेत 16 राज्यों में अगले 10 घंटे के लिए तेज बारिश, आंधी और 70 किमी/घंटा तक की हवाओं का अलर्ट जारी। जानिए IMD का ताजा मौसम अपडेट।
बारिश का इंतजार कर रहे उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात सहित 16 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है।
अगले 10 घंटे रहें सतर्क, मौसम बिगड़ेगा।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 10 घंटे के दौरान इन राज्यों के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी अपडेट
रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़,उत्तराखंड और गुजरात में आगे बढ़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको बता दे कि दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है।दिन का अधिकतम तापमान 36-39°C के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
जानिए उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी, जैसे सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। हालांकि, प्रदेश में धीरे-धीरे मॉनसून सक्रिय हो रहा है।
पंजाब में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इतना ही नही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 27 जून से शुरू हुई बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
कश्मीर घाटी में मध्यम बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, खासकर कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की दी सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और किन्नौर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से मौसम विभाग ने अपील की है, कि सभी स्थानीय लोग और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
