मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर की माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और विकास की निरंतर वृद्धि का आशीर्वाद मांगा।उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मकता, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

Next Post

श्योपुर जेल में खुली मुलाकात में 23 को बंदियों को बहने करेंगी टीका

Mon Oct 20 , 2025
श्योपुर:दीपावली की भाईदूज के अवसर पर जिला जेल श्योपुर में बंदियों को तिलक लगाने आने वाली बहनों के लिए खुली मुलाकात का समय निर्धारित कर दिया गया है। अधीक्षक जिला जेल प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में बंद बंदियों को दीपावली की भाईदूज 23 अक्टूबर के अवसर पर बहनों […]

You May Like