नवविवाहिता की मौत पर पति और सास पर केस दर्ज

भोपाल। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता की मौत के मामले में उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नविवाहिता ने अपनी जान दी थी.

जानकारी के मुताबिक राधा नाथ (25) की शादी उसके पति चंदू नाथ के साथ हुई थी. राधा अपनी ससुराल बैरागढ़ चीचली में रहती थी. 6 अगस्त को राधा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी. जांच में सामने आया कि राधा को शादी के बाद से उसका पति चंदू और सास सन्नो बाई दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे. इस बात की जानकारी राधा ने अपने मायके वालों को भी दी थी. पुलिस ने अब आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया. हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की जा सकी है.

Next Post

वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत

Wed Aug 26 , 2026
सारंगपुर। सारंगपुर-आगर रोड पर ग्राम सादनखेड़ी के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे […]

You May Like