वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत

सारंगपुर। सारंगपुर-आगर रोड पर ग्राम सादनखेड़ी के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मंगलवार दोपहर सारंगपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर आगर रोड पर ग्राम सादनखेड़ी के समीप यह हादसा हुआ. ग्राम गिराना निवासी मनोज पिता केदार सिंह बाइक से जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसा देख मौके से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को की मदद की तथा उपचार के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

न्यूयॉर्क : मेयर ममदानी ने आरएसएस कार्यक्रम का विरोध किया

Wed Aug 26 , 2026
न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (वार्ता) न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आगामी कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा है कि वह इस आयोजन का समर्थन नहीं करते। उन्होंने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि शहर के पास किसी निजी […]

You May Like

मनोरंजन