गांधी जयंती पर भोपाल की स्वच्छता का रियलिटी चेक, सार्वजनिक जगहों पर सुधार के बावजूद झीलों में कचरा बड़ी चुनौती

भोपाल: गांधी जयंती के मौके पर भोपाल में स्वच्छता व्यवस्था का रियलिटी चेक किया गया। शहर में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए कचरा गाड़ियां पहुंच रही हैं और सार्वजनिक जगहों की सफाई में भी पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता को लेकर काम हो रहा है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर और सफाई की जरूरत है।
रियलिटी चेक में सार्वजनिक जगहों की सफाई के साथ भोपाल की झीलों और तालाबों की स्थिति पर भी नजर डाली गई। शाहपुरा लेक, बड़ा तालाब समेत शहर की अन्य पानी वाली जगहों पर लोग आज भी पूजा-पाठ की सामग्री और घर का कचरा विसर्जित करते नजर आते हैं। इससे जलस्रोतों की स्वच्छता पर सवाल खड़े होते हैं।
लोगों का मानना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था के साथ नागरिकों की जिम्मेदारी भी जरूरी है। गांधी जयंती पर यही सवाल सामने आता है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सिर्फ सफाई व्यवस्था काफी है या लोगों को भी अपनी आदतों में बदलाव करना होगा।

Next Post

अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना

Fri Oct 2 , 2026
माॅस्को, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी वित्त विभाग ने अपने “ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट” के तहत ए7 नेटवर्क के खिलाफ नए उपायों की घोषणा की है। उसका कहना है कि ईरान ने इस वित्तीय नेटवर्क का इस्तेमाल अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने और अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के माध्यम से धन स्थानांतरित करने के लिए […]

You May Like