रास लाफान एलएनजी हब को हुए नुकसान की मरम्मत में लग सकते हैं पाँच साल : रिपोर्ट

दोहा, 20 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) कतर में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) निर्यात केंद्र रास लाफान परिसर पर हुए हमलों के कारण इस केन्द्र का एक हिस्सा बंद हो गया है और नुकसान की मरम्मत में पांच साल तक का समय लग सकता है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपने रिपोर्ट में दी।
रिपोर्ट के अनुसार, एलएनजी हब प्रत्येक सप्ताह बिजली कटौती का मतलब है कि सिडनी जैसे शहर को एक वर्ष तक बिजली देने के बराबर ऊर्जा का नुकसान होना।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कई देश अपनी गैस खपत के एक चौथाई से अधिक के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिसका मतलब है कि यह संघर्ष भी वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है।

विश्लेषक सॉल कावोनिक ने कहा, “हम अब एक प्रलयकारी गैस संकट की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।” रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध समाप्त होने के बाद भी एलएनजी की आपूर्ति में महीनों या वर्षों तक व्यवधान जारी रह सकता है। एशिया के कुछ हिस्सों में पहले से ही कमी दिखने लगी है जहां उर्वरक से लेकर कांच उत्पादन तक विभिन्न उद्योगों में एलएनजी का व्यापक रूप से उपयोग होता है।

Next Post

प्री-इंडिपेंडेंस दौर पर आधारित पीरियड ड्रामा की तैयारी कर रही हैं सई एम. मांजरेकर

Fri Mar 20 , 2026
मुंबई, 20 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सई एम. मांजरेकर प्री-इंडिपेंडेंस दौर पर आधारित पीरियड ड्रामा की तैयारी कर रही हैं। सई एम. मांजरेकर जल्द ही एक ऐसी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जो आज के समय से बिल्कुल अलग है। वह एक प्री-इंडिपेंडेंस दौर पर आधारित पीरियड ड्रामा […]

You May Like