
कटनी। खन्ना बंजारी स्टेशन में अभी अभी एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उदित पांडे नामक व्यक्ति का इंटरसिटी ट्रेन से गिरने के बाद एक पैर कट गया। घायल युवक वर्तमान में गंभीर अवस्था में है। उन्होंने अपना निवास स्थान नदावन बताया है, लेकिन उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु अब तक उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि किसी को उदित पांडे या उनके परिजन/ग्राम नदावन के परिवार के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत सूचित करें, ताकि उनके परिवार तक संदेश पहुँचाया जा सके और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
