चर्च के समीप बांस बेहड़े में लगी भीषण आग

सीहोर। शनिवार को चर्च मैदान के समीप बांसों में भीषण आग लग गई जिसने सुंदर वन तक के बांसों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस आगजनी में सैकड़ों बांस जलकर स्वाह हो गए. पुराने भोपाल- इंदौर राजमार्ग स्थित जंगली अहाता क्षेत्र सहित चर्च मैदान के समीप, सुंदर वन में बांसों के विशाल झुंड हर बार की तरह गर्मी के मौसम में आग में झुलस रहे हैं. शनिवार की दोपहर चर्च ग्राउंड के समीप सीवन किनारे लगे बांस के झुंडों में अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर से नजर आ रही थीं. इस दौरान आग की लपटों से घिरे बांसों में बम जैसे धमाके हो रहे थे, जिससे लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया था. सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए. आग शांत होने तक सैकड़ों बांस जलकर खाक में तब्दील हो गए थे.

 

 

Next Post

डालीबाबा में बेजा कब्जा हटाने गई टीम पर पब्लिक ने किया पथराव

Sun Apr 12 , 2026
सतना: कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले डॉलीबाबा में एसडीएम-सीएसपी-तहसीलदार के साथ राजस्व व पुलिस बल कुछ लोगों के कब्जे से बेजा कब्जा हटाने गए थे तो पब्लिक ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में कुछ महिला पुलिस कर्मी और राजस्व अमले के घायल होने की जानकारी सामने आई है। […]

You May Like