सतना: कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले डॉलीबाबा में एसडीएम-सीएसपी-तहसीलदार के साथ राजस्व व पुलिस बल कुछ लोगों के कब्जे से बेजा कब्जा हटाने गए थे तो पब्लिक ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में कुछ महिला पुलिस कर्मी और राजस्व अमले के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पथराव से बचने के लिए एसडीएम -सीएसपी भागते नजर आए। पुलिस की तरफ से हमलावरों पर आंसू गैस के गोले दागगे गए थे। जानकारी में आया है कि डॉली बाबा इलाके में कोर्ट के आदेश पर नगर निगम-प्रशासन व पुलिस की टीम शुक्रवार को निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव हो गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
जानकारी में आया है कि शनिवार को दोपहर में जब अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची तो पहले ही अतिक्रमण कारी जिनके घर बने थेे विरोध करनेे लगे। हालांकि सरकारी बुलडोजर लगातार गरज रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 3 अधूरे अतिक्रमण गिराने के बाद जैसे ही जेसीबी नौशाद कबाड़ी के घर पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दहिया परिवार, उसके रिश्तेदार और कोलाना बस्ती के लोग इक_ा होकर पथराव करने लगे। पथराव में पुलिसकर्मी भी बचने के लिए भागते नजर आए। नजारे कुछ ऐसे थे कि हमलावरों ने घरों के अंदा कार्रवाई में व्यवधान डालने और हमला करने के लिए घरों के अंदर पहले से ही ईंट जमा कर रखे थे। घटना में एसडीएम राहुल सिलाडय़िा और थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी बाल-बाल बच गए। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल ज्यादा पुलिस बल बुलाया गया।
…फिर शाम को पहुंची टीम,तहसीलदार ने कराया एफआईआर
दोपहर में हालात बेकाबू हुए तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे जब हालात कंट्रोल में हुए तो कार्रवाई पूरी की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथराव में शामिल दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की और अवैध कब्जे को हटाया। देेर शाम तहसीलदार रघुराजनगर द्वारा हमलावरों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कराया गया है।
क्या कहते हैं एसडीएम
कार्रवाई और मामले की जानकारी में सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि मप्र हाई कोर्ट के 2023 के आदेश के अनुसार, डॉलीबाबा क्षेत्र की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर रामललन दहिया ने 500 वर्गफीट में पक्का मकान बना लिया था, जबकि ऊषा दहिया, नौशाद कबाड़ी और एक डेयरी ने लगभग 600-600 वर्गफीट में कब्जा किया हुआ था। जबकि इस जमीन का मालिकाना हक अनीता सिंह पति रावेन्द्र सिंह अरोड़ा की है । भू स्वामी कई सालों से इंदौर में रह रहे हैं लिहाजा खाली जमीन पाकर उसमें बेजा कब्जा जमा लिया गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था तभी हमला -पथराव पुलिस पर हुआ था।
