सोशल मीडिया पर अफवाहों को पंख लगते देर नहीं लगती। जब बात किसी फेमस स्टार की हो तो फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेजी से फैलने लगती हैं। हाल के दिनों में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और 12th फेल फिल्म फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों इस साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जब ये दावें हद से ज्यादा बढ़ने लगे तो समय रैना ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
दिसंबर की शादी की खबरों पर समय की रिएक्शन
समय रैना अपने खास कॉमेडी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस अफवाह को शांत करने के लिए भी अपने उसी परिचित अंदाज का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अगर किसी को बिना किसी मेहनत के शादी का कार्ड मिल रहा हो तो उन्हें भी जरूर भिजवाएं। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर फौरन वायरल हो गया। इस एक ही लाइन में उन्होंने न केवल शादी की सभी अटकलों को खारिज किया बल्कि फैंस को हंसने का मौका भी दे दिया।
फैंस के बीच शुरू हुआ मीम्स का दौर
कॉमेडियन के इस बयान के आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। फैंस उनके इस बेबाक और मजाकिया अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने तो इस पर मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा कि शादी की तैयारियों का पता दूल्हे को ही नहीं है।
वहीं कुछ लोगों का कहना था कि सोशल मीडिया की दुनिया में बिना सच जाने किसी भी बात का बतंगड़ बना दिया जाता है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अफवाहें जितनी तेजी से फैलती हैं, सच सामने आने पर उतनी ही तेजी से शांत भी हो जाती हैं।
समय और मेधा को लेकर हमेशा उठते है सवाल
मेधा शंकर और समय रैना भले ही केवल पेशेवर दोस्त हो, लेकिन फैंस ने इसे सीधे शादी की खबर से जोड़ दिया। हालांकि समय रैना के रुख से अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि फिलहाल शादी जैसी कोई बात नहीं है।
फिलहाल दोनों ही कलाकार अपने-अपने करियर और काम में बिजी हैं। जहां एक तरफ मेधा शंकर अपनी एक्टिंग जर्नी को नए मुकाम पर ले जाने में जुटी हैं, वहीं समय रैना अपने लाइव शो और कॉमेडी कंटेंट से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
