सेवानिवृत्त होने पर SI कोर्चाम और प्रधान आरक्षक सोनी को भावभीनी विदाई

अनूपपुर। 30 जून को उपनिरीक्षक रामसिंह कोर्चाम और प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद सोनी को अनूपपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक मोति उर रहमान ने दोनों अधिकारियों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपनिरीक्षक कोर्चाम ने 41 वर्ष 10 माह की सेवा में 54 नगद पुरस्कार और 149 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए, जबकि प्रधान आरक्षक सोनी ने 17 वर्षों की सेवा में 5 नगद पुरस्कार और 20 प्रशंसा पत्र अर्जित किए। कार्यक्रम में परिजनों सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

इजरायली हमले में हमास कमांडर मारा गया

Mon Jul 7 , 2025
यरुशलेम, 07 जुलाई (वार्ता) उत्तरी गाजा में हुए इजराइली हवाई हमले में हमास की नौसेना इकाई के प्रमुख की मौत हो गई है। यह जानकारी इजरायल की सेना और उसकी सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने रविवार को दी। इजरायली जंगी जहाजों ने 30 जून को गाजा पट्टी इलाके में बमबारी […]

You May Like