तन्वी द ग्रेट में काम कर रोमांचित हैं करण टैकर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर फिल्म तन्वी द ग्रेट में काम कर रोमांचित हैं।

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।अनुपम खेर ने इस फिल्म के निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है।ओटीटी पर अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले और सुर्खियां बटोरने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी करण टैकर अब तन्वी द ग्रेट के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। करण टैकर फिल्म तन्वी द ग्रेट में कैप्टन समर रैना की भूमिका में नजर आयेंगे।

करण टैकर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, सच बताउं, रिलीज़ के टाइम आज भी हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। थिएटर बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसा लगता है जैसे कोई परीक्षा देने जा रहा हूँ! पोस्टर देखा, और फिर अपनी सीट पर नज़र डाली ,लगा कि यार, क्या जिंदगी है! अनुपम खेर जी, बोमन ईरानी, नसीर सर, जैकी दादा ,इन सबके साथ एक ही पोस्टर में होना… मतलब, सपना ही है ये!

करण टैकर ने कहा, सच कहूँ तो ऐसा नहीं लगता कि मैंने कुछ बहुत बड़ा कर दिखाया ,बल्कि यह लगता है कि मुझे ये सम्मान और मौका बहुत ही स्पेशल गिफ्ट की तरह मिला है। जब अनुपम सर ने डेढ़ साल पहले फोन कर के स्टोरी सुनाई, तो मैंने कहा, ‘सर, बस आपके साथ काम करना है, बाकी सब कर लेंगे।’

फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी

 

Next Post

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' की पहली झलक तीन जुलाई को नौ शहरों में दिखायी जायेगी

Wed Jul 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्मकार नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक तीन जुलाई को नौ शहरों में दिखायी जायेगी। फिल्म रामायण को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है। अब इस फिल्म की पहली झलक तीन जुलाई को देश के नौ बड़े शहरों में दिखायी जायेगी।इन शहरों […]

You May Like