जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र स्थित होटल से चुराया हुआ फ्रिज एवं कुर्सियॉ खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का खरीदा हुआ फ्रिज एवं कुर्सियॉ जप्त कर ली है।पुलिस के मुताबिक अमित कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नेगई मोड में स्वयं का यादव होटल चलाता है। 4 फरवरी को जब होटल खोला तो देखा कि कोई अज्ञात चोर होटल के कमरे के दाहिने तरफ के लोहे के दरवाजे की लोहे की चौखट की बगल की सोमेन्ट को हटाकर दरवाजा खोलकर होटल मे रखे सामनो को दरम्यिानी रात में चोरी कर ले गया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।पतासाजी के दौरान आमाखोह के आकाश उर्फ गोलू कुशवाहा की दुकान व घर पर दबिश दी गयी जहॉ प्रकरण में चोरी गया फ्रिज कीमती करीब 45,000 रुपये का एवं 08 कुर्सिया कीमती 1000 रुपये की आकाश उर्फ गोलू कुशवाहा के घर के कमरे में मिली। पूछताछ करने पर आकाश ने बताया कि उसने उक्त सामान शैलू खान से 16,000 रुपये में नगद रुपये देकर खरीद लिया था उसे पता था कि माल चोरी किया हुआ है। आरोपी आकाश उर्फ गोलू कुशवाहा 29 वर्ष निवासी आमाखोह को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी शैलू खान की तलाश जारी है।
