विदिशा, लगातार हो रही बारिश के कारण मानोरा गांव की पुलिया पर पानी आ जाने के कारण रास्ता बंद हो गया था.इसी दौरान एक गर्भवती महिला को तकलीफ होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पुलिया पर पानी अधिक होने के कारण एम्बुलेंस नहीं निकल पा रही थी. जिस पर ग्यारसपुर थाना पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने पुलिया के दोनों तरफ रस्सी बांधकर महिला को रस्सी के सहारे से पुलिया पार कराई गई और उसे सुरक्षित अस्पताल भेजा गया.विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मानोरा उसके पास पुलिया उफान पर आ गई और आवागमन बाधित हो गया. इस दौरान मोहम्मदगढ़ निवासी एक गर्भवती महिला को ग्यारसपुर अस्पताल ले जाने के लिए पुलिया बाधा बन रही थी और एंबुलेंस भी पुलिया पर पानी होने के कारण दूसरी तरफ नहीं आ पा रही थी.इस मामले की जानकारी मिलते ही ग्यारसपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनके साथ होमगार्ड के जवान भी मौजूद थे। इस दौरान महिला को पुलिया पार कराने के लिए दोनों तरफ रस्सी बांधी गई और होमगार्ड के जवान महिला को पकडक़र धीरे-धीरे पुलिया को पार कराया गया और गर्भवती महिला को सकुशल अस्पताल भेजा गया. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जब मानोरा पुलिया उफान पर थी और रास्ता पार करना जोखिम भरा हो गया था, तब उस समय थाना ग्यारसपुर की पुलिस टीम और होमगार्ड स्टाफ ने साहस और संवेदनशीलता की अनोखी मिसाल पेश की. थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय और उनकी पुलिस टीम एवं होमगार्ड जवानों ने जोखिम उठाते हुए गर्भवती महिला निवासी मोहम्मदगढ़ को पुलिया पार कराकर सुरक्षित बाहर निकाला और तत्परता से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया.
