भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए महिला सशक्तिकरण विषयक महत्वपूर्ण भाषण का श्रवण किया। इस दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
