रिंग रोड बनने से बदलेगी खंडवा की ट्रैफिक व्यवस्था, प्रशासनिक मंजूरी जारी

खंडवा। शहर को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए 5.40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। नाहल्दा-भंडारिया कृषि महाविद्यालय के बीज केंद्र से अमरावती रोड तक बनने वाली इस परियोजना पर 25.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी है। रिंग रोड बनने से अमरावती की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

इस परियोजना से नागरिकों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इसके अलावा औद्योगिक, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रिंग रोड का निर्माण खंडवा के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Next Post

छात्रा को अस्पताल ला रही बोलेरो मकान से टकराई, दो घायल 

Sun Jul 19 , 2026
मंडला। जिले के नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार एक महिला और एक स्कूली छात्रा घायल हो गईं। दोनों को हाईवे हेल्पलाइन 1033 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।बीमार छात्रा […]

You May Like