शराब माफियाओं में हड़कंप: MP पुलिस ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर ढहाया तस्करी का नेटवर्क

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जून माह में प्रदेशव्यापी अभियान चलाते हुए 2 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार से जुड़े संगठित तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, झाबुआ जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई दर्ज की गई, जहां पुलिस ने 176 से अधिक पेटी अवैध शराब और वाहनों सहित लगभग 47.71 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की। इंदौर एवं इंदौर ग्रामीण पुलिस ने 37.81 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और वाहन जब्त किए, जबकि खरगोन पुलिस ने करीब 28.96 लाख रुपये की अवैध शराब एवं परिवहन साधनों को अपने कब्जे में लिया।

सागर जिले में विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान 26.95 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। वहीं पन्ना जिले में पुलिस ने 2,484 लीटर से अधिक अवैध शराब और एक पिकअप वाहन बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 22.50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

इसके अलावा बड़वानी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, अलीराजपुर, विदिशा, सीधी, उज्जैन, भिंड, जबलपुर, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Next Post

आदमपुर खंती में इधर-उधर बिखरे कचरे पर कलेक्टर नाराज, एक जगह डंप करने के निर्देश

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदमपुर खंती का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां पर कचरा निष्पादन की प्रक्रिया का बारीकी से देखा व कचरा निष्पादन की प्रक्रिया भी समझी. इस दौरान कलेक्टर ने इधर-उधर पड़े कचरे को लेकर नगर निगम और संबंधित कंपनी के अधिकारियों से कहा कि ऐसा नहीं होना […]

You May Like