आदमपुर खंती में इधर-उधर बिखरे कचरे पर कलेक्टर नाराज, एक जगह डंप करने के निर्देश

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदमपुर खंती का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां पर कचरा निष्पादन की प्रक्रिया का बारीकी से देखा व कचरा निष्पादन की प्रक्रिया भी समझी. इस दौरान कलेक्टर ने इधर-उधर पड़े कचरे को लेकर नगर निगम और संबंधित कंपनी के अधिकारियों से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहए. एक जगह कचरे को डंप कर मशीनों से कचरा निष्पादन की प्रक्रिया अपनाएं. कलेक्टर ने आदमपुर खंती का नक्शा भी देखा. इस मौके पर हूजूर नायब तहसीलदार अतुल शर्मा और नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पं. माधवराव सप्रे को जयंती पर किया नमन, बताया पत्रकारिता और साहित्य की अमूल्य धरोहर

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रखर साहित्यकार, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी पं. माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि पं. सप्रे ने अपनी कलम को जनसेवा और राष्ट्र जागरण का माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like