
दमोह। पतंजलि युवा भारत जिला दमोह के माध्यम से स्थानीय डायमंड पार्क में परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण महाराज का जन्मदिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विभिन्न जड़ी बूटियां को वितरण व प्रदर्शित करके उनके महत्व पर प्रकाश पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभार बहन सरस्वती द्वारा प्रत्येक औषधि के महत्व को विस्तार से समझाया गया। पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी डॉक्टर दिनेश रामदेव ने कहा की जितने भी रोग हैं, उनमें से 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत लोगों को औषधि आयुर्वेद व नेचुरोपैथी के माध्यम से ठीक किया जाता है। कुछ 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत रोग हैं। जैसे कि सर्जिकल या सर्जरी बड़े ऑपरेशन वगैरा एलोपैथिक से ठीक किए जाते हैं। बाकी सभी रोगों पर हम आयुर्वेद नेचुरोपैथी के माध्यम से ठीक कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर दमोह जिले की पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया ने कहा कि निश्चय ही हम सभी योग आयुर्वेद को अपने जीवन शैली का अंग बनाएं और अपने जीवन को स्वस्थ व निरोग रखें। इस अवसर पर पतंजलि युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई छिदामी प्रसाद राठौर ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस पूरे देश में पतंजलि परिवार के माध्यम से जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसमें योग साधक बंधु, योग,प्राणायाम, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं एवं उसको अपनाते हैं। इस अवसर पर पतंजलि युवा भारत के माध्यम से प्रत्येक योग साधक को पतंजलि युवा भारत के माध्यम से पतंजलि की टी -शर्ट प्रदान की गई। तद-उपरांत वृक्षारोपण किया गया जिसमें बेल, मधु कामिनी, शीशम, नेम की वृक्षरों का रोपण किया गया,और अमृता गिलोय, हथ-जोड़, नागदोन, मीठी नीम आदि पौधों का व कलमो का वितरण किया गया। इस अवसर को उपस्थित योग शासको में पतंजलि युवा भारत से डॉ दिनेश नामदेव डॉक्टर सुरेंद्र पटेल, देशराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुमार अहिरवार, नरेश पाटकर, श्रवण जैन, नंदकुमार खरे, डॉ सुरेश साहू, छिदामी प्रसाद राठौर,विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों के रूप में निकेत चौरसिया अपर कलेक्टर व जिला परियोजना अधिकारी प्रकाश राज गौतम व पतंजलि महिला एक समिति से सरस्वती धुर्वे पतंजलि योग समिति से विश्वनाथ धुर्वे की उपस्थिति उल्लेखनी रही।
