युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को सारनी पुलिस ने भोपाल से दबोचा, सुसाइड नोट में था नाम

सारनी: पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान युवक की आत्महत्या मामले में सारनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर थाना जयपाल इवनाती की टीम सारनी पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी लक्की उर्फ ललित मालवीय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को सारनी स्थित सुपर डी-358 निवासी 36 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा मृत अवस्था में मिले थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से दो सुसाइड नोट, तीन पत्र और एक डायरी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि कई लोगों द्वारा रोहित को पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक को झूठे प्रकरण में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले में भोपाल निवासी लक्की उर्फ ललित मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

शाहपुर डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी छोटू बोलेरो समेत धराया, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Mon May 25 , 2026
सागर:सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत चौकी शाहपुर अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अन्य 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही है। […]

You May Like