भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को शुरु होगा टेस्ट सीरीज का पहला मैच

नयी दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट , तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरु होने जा रही है और इसका पहला टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता के इडेन गार्डंस स्टेडियम में खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एकदिवसीय सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टी-20 सीरीज जीतकर भारतीय टीम उत्साहित हैं। इससे पहले पिछले महीने भारत ने घरेलु मैदान पर वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जायेंगे। गांधी-मंडेला ट्रॉफी का पहला मैच 14 नवंबर से कोलकाता के इडेन गार्डंस स्टेडियम में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर से एकदिवसीय सीरीज शुरु होगी। एकदिवीसय सीरीज का पहला मैच रांची में होगा। दूसरा एकदिवसीय मुकाबला तीन दिसंबर को रायपुर तथा तीसरी और आखिरी एकदिवसीय मैच छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।
अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्वकप कप से पहले इस पांच मैचों की टी-20 सीरीज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच नौ दिसंबर को कटक खेला जायेगा। दूसरा मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।

Next Post

सिरोंज मंडी क्षेत्र में जाम से लोगों को भारी परेशानी, प्रशासन ने की बैठक

Wed Nov 12 , 2025
सिरोंज। मंडी में इन दिनों हो रही भारी आवक के चलते मंडी रोड और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है. इस क्षेत्र में कई बैंक, बस स्टैंड, सब्जी मंडी और प्रमुख कार्यालय होने से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. सीजन के […]

You May Like

मनोरंजन