देश संकट में, प्रधानमंत्री विदेश में टॉफी बांटने और रील बनाने में व्यस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली दौरे को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं श्री मोदी विदेश में टॉफ़ी बांटने और रील बनाने में व्यस्त हैं। श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, प्रधानमंत्री हंसते हुए रील बना रहे हैं तथा भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”

गौरतलब है कि श्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें भारतीय कंपनी पारले की ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट में दी। मेलोनी ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसे लेकर भारतीय राजनीति में भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्होंने सुश्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज किया और ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई वैश्विक एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत जारी रहेगी।

Next Post

बीसीसीआई के घरेलू सीज़न 2026-27 में 1,788 मैच खेले जाएँगे

Wed May 20 , 2026
मुंबई, 20 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय घरेलू सीज़न 2026-27 का शेड्यूल घोषित करते हुए खुशी हो रही है। इस सीजन के दौरान, पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट में अलग-अलग आयु वर्गों और फ़ॉर्मेट में कुल 1,788 मैच खेले जाएँगे। इस सीजन में पुरुषों के क्रिकेट […]

You May Like