सीहोर। विश्व मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर रेलवे स्टेशन पर बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी रोकथाम के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीतों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को बाल तस्करी, बाल संरक्षण तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया. नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी बच्चे के साथ संदिग्ध गतिविधि, जबरन श्रम, अवैध परिवहन अथवा तस्करी की आशंका दिखाई दे तो तत्काल पुलिस-112, रेलवे सुरक्षा बल अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें. इस दौरान संयुक्त दल द्वारा बाल भिक्षावृत्ति करते हुए 6 बच्चों के पारिवारिक पुनर्वास की कार्यवाही भी की गई. इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मानसिंह सेन, सदस्य रवि राठौर, श्रम निरीक्षक अजय शाह, रेलवे निरीक्षक देवेश गोहलानी, सुमित गौर, दीपक राठौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
विश्व मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर किया जागरुक
