पेटीएम का मर्चेंट पार्टनरों के लिए भव्य महाकुंभ क्यूआर

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण ब्रांड पेटीएम ने महाकुंभ 2025 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भव्य महाकुंभ क्यूआर पेश किया है।

पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पेटीएम ने पूरे मेला क्षेत्र में अपनी अग्रणी साउंडबॉक्स और कार्ड मशीनें तैनात की हैं। कंपनी का लक्ष्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों के लिए निर्बाध मोबाइल भुगतान स्वीकृति सुनिश्चित करना है।

उसने कहा कि इस पहल के एक हिस्से के रूप में, पेटीएम ने विशेष रूप से महाकुंभ के लिए डिज़ाइन किया गया ‘भव्य महाकुंभ क्यूआर’ भी लॉन्च किया है। यह अनोखा क्यूआर कोड आयोजन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जो व्यापारियों को निर्बाध डिजिटल भुगतान स्वीकृति प्रदान करने और तीर्थयात्रियों के लिए समग्र अनुभव को बढ़ाने में सक्षम बनाता है।

इसके साथ ही पेटीएम ने तीर्थयात्रियों के लिए पेटीएम गोल्ड और कैशबैक की पेशकश करने वाला अभियान भी शुरू किया है। महाकुंभ 2025 में पेटीएम के साउंडबॉक्स और कार्ड मशीनों के माध्यम से पार्किंग, भोजनालयों सहित सभी सेवाओं के लिए मोबाइल भुगतान स्वीकृति दिखाई देगी।- उसने कहा कि सुरक्षा और सुविधा का महासंगम की शुरुआत, एक विशेष अभियान जो एक करोड़ मूल्य के पेटीएम गोल्ड और अद्वितीय कैशबैक की पेशकश करता है ताकि तीर्थयात्रियों को निर्बाध भुगतान के लिए पेटीएम यूपीआई का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Next Post

महाकुंभ मेला क्षेत्र में इंडस टावर्स ने लगाए 180 नए टावर

Tue Jan 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) महाकुंभ 2025 को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाता इंडस टावर्स ने पूरे मेला क्षेत्र में 180 नए टावर लगाकर डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश […]

You May Like